लैंडर विक्रम(Vikram) से चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2) का संपर्क टूटा है उम्मीदें नहीं, अब इसरो (ISRO) से आई है ये बड़ी खबर

मिशन चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2) से जैसे ही लैंडर विक्रम(Vikram) का संपर्क टूटा, तो जैसे हर जगह मायूसी सी छा गयी. लेकिन हाल ही में भारतीय अनुसंधान संगठन (ISRO) से कुछ ऐसी खबर आई है जिससे हर भारतीय के चेहरे पर दोबारा मुस्कान आने वाली है. भारतीय अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ के सिवन के बयान के मुताबिक उम्मीदें अभी ख़त्म नहीं हुई हैं. आने वाले 14 दिनों तक विक्रम से लगातार संपर्क बनाने कि कोशिश होती रहेगी. और कभी भी उससे दोबारा संपर्क जुड़ सकता है.

डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में इसरो चीफ के सिवन ने चंद्रयान के साथ गए ऑर्बिटर के बारे में कहा कि ऑर्बिटर की लाइफ मात्र एक साल के लिए तय की गई थी, लेकिन ऑर्बिटर में मौजूद अतिरिक्त ईंधन की वजह से अब इसकी उम्र 7 साल तक लगाई जा रही है. उन्होंने आगे कहा, कुल मिलाकर कहें तो मिशन 100 फीसदी लक्ष्य को पहुंचने के बेहद करीब है.

इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि विक्रम लैंडर का आखिरी चरण ठीक नहीं रहा, इस वजह से विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया. उन्होंने आगे कहा, एक बार विक्रम से हमारा लिंक टूटा तो फिर स्थापित नहीं हो सका. इसरो के दूसरे अभियानों के बारे में उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 में आई दिक्कत का कोई असर इन मिशन पर नहीं पड़ेगा. इसरो के दूसरे अभियान तय समय पर होंगे.

बता दें कि भारत 2022 के लिए मिशन गगनयान पर काम कर रहा है. इस मिशन का मकसद अंतरिक्षयात्री को अंतरिक्ष में भेजना और उनकी सुरक्षित वापसी कराना है. इसरो के वैज्ञानिक पीजी दिवाकर ने कहा कि चंद्रयान और गगनयान का अलग लक्ष्य और अलग वैज्ञानिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा, निश्चित रूप से इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, सैटेलाइट मिशन और मानव को अतंरिक्ष में भेजने को योजना बिना किसी दिक्कत के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरुप चलेगी, हर मिशन अलग तरह का है.

पेट की चर्बी कम करने के लिए बेर के पत्ते हैं सबसे फायदेमंद…

उधर, मिशन चंद्रयान 2 को लेकर शनिवार को मिले जबरदस्त झटके के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले बयान में भारत के चंद्रयान-2 को एक कठिन मिशन करार दिया. इसके साथ ही इसरो ने इसे एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग बताया है.

अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि उसका मिशन 90 से 95 फीसदी हासिल हुआ है और विक्रम लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बावजूद यह ऑर्बिटर चांद की कक्षा में अपना काम करता रहेगा. इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-2 के साथ गया ऑर्बिटर अपनी कक्षा में स्थापित हो चुका है. वह अपना काम करता रहेगा और तस्वीरें भेजता रहेगा.

LIVE TV