
नई दिल्ली। शादी का दिन हर इंसान के लिए खास होता है। अगर लड़कियों की बात की जाए तो इस पल का तो उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे आपने अबतक शादी के दिन दुल्हनों को शर्माते हुए ही देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं उसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
हाल ही में एक जगह पर ब्राइडल गाउन में दुल्हन की तरह सजी लड़कियां सडक़ों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं और उनके साथ-साथ उनके होने वाले पति भी दौड़ रहे हैं।
जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है। बैंकॉक की सडक़ों पर ये नजारा देखने को मिला। यहां पर अचानक से दुल्हनों की बाढ़ सी आ गई थी।
कोई अपनी दुल्हन के साथ तो कोई पीछे दौड़ रहा था। किसी ने तो अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा लिया तो किसी ने उसे कंधों पर पर बिठा लिया।
‘दुनिया के बेहतरीन नज़ारे और कुदरत का करिश्मा देखना है तो कीजिए यहां का रुख…
दरअसल, बैंकॉक की सडक़ों पर 24 नवंबर को एक अनोखी रेस हुई थी जिसका नाम ‘रनिंग ऑफ द ब्राइड’ था। इस रेस में सभी लड़कियां ब्राइडल गाउन पहनकर उनके दूल्हे को लेकर तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते नजर आएं।
इसके साथ ही इस प्रतियोगिता को जीतने वाले सभी जोड़े को शानदार गिफ्ट भी दिया गया। इस साल इस प्रतियोगिता में सडक़ पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थीं।