लद्दाख में चीन ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिखाई औकात

लद्दाखनई दिल्ली। डोकलाम के बाद लद्दाख इलाके के पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। सीमा पर मुस्तैद भारतीय जवानों ने न सिर्फ घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, बल्कि उन्हें वापस चीनी सीमा में खदेड़ दिया।

खबर है कि घुसपैठ कि कोशिश में नाकाम होते देख चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने भी पत्थरबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पत्थरबाजी की घटना में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल होने की खबर आ रही है। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला। ध्यान रहे कि डोकलाम में जारी विवाद के बीच चीनी सैनिकों ने लद्दाख में यह हिमाकत की है।

अधिकारियों ने बताया कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिक दो इलाकों फिंगर फोर और फिंगर फाइव में मंगलवार सुबह 6 से 9 के बीच भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों ही मौकों पर भारतीय जवानों ने उनकी कोशिश असफल कर दी। चीनी सैनिक फिंगर फोर इलाके में घुसने में सफल हो गए थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने वापस उन्हें चीनी सीमा में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: साढ़े पांच लाख की बाइक से रेस लगाना युवक को पड़ा भारी, हेलमेट के कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंज़र

चीनी सैनिकों ने देखा कि उनकी कोशिश असफल हो गई है तब उन्होंने भारतीय सैनिकों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी पत्थर फेंके। दोनों पक्ष की तरफ से 2-2 सैनिक घायल हो गए। इस घटना के कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। नई दिल्ली में सेना के एक प्रवक्ता ने इस मसले पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। इस इलाके पर भारत और चीन दोनों अपना-अपना दावा करते रहे हैं।

 

 

LIVE TV