लड़की ने अपने ही प्रेमी के पिता संग रचा ली शादी, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर…

नई दिल्ली। कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती है जिससे इंसान का दिमाग चक्कर खा जाए। कई बार इंसान कुछ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे बैठता है जिसके बारे में जानकर हैरान होने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के विधुर पिता से शादी कर ली और वह भी प्रेमी की मर्जी के साथ।

सुनने में अजीब लगने वाली यह बात बिल्कुल सच है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। लड़का और लड़की के बीच प्यार होना कोई नई बात नहीं है, ऐसा सदियों से होता आ रहा है और आगे भी होता रहेगा। जब प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और उस दौरान समाज अगर उनके प्यार को किसी वजह से स्वीकार नहीं करता है तो वे भागकर शादी करने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

महिला क्रिकेट : बेयूमोंट के अर्धशतक से इंग्लैंड ने रखा 161 रनों का लक्ष्य

बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए घर से भाग गई, लेकिन शादी उसने लड़के के पिता से की और इस हिसाब से वह लड़के की मां बन बैठी।

दरअसल, 6 महीने पहले कॉलेज के लिए निकली यह युवती वापस घर नहीं लौटी। वह अपने प्रेमी संग भाग गई। घर से भागने के बाद उसे पता चला कि उसका प्रेमी नाबालिग (17 साल) है तो उसने उसके पिता संग शादी कर ली। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही किया।

गुजरात पहुंचकर मोदी को याद आया पुराना किस्सा, नाराज पाटीदार भी आएंगे साथ…..

दरअसल, ऐसा करने के अलावा दोनों के पास और कोई रास्ता भी नहीं था क्योंकि लड़की घर से भाग चुकी थी। बिना शादी किए घर लौटना अब उसके लिए मुमकिन नहीं था और ऊपर से बदनामी का अलग डर था। इन सभी वजहों के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने आपस में बातचीत की और प्रेमी के विधुर पिता से शादी करने का निर्णय लिया।

LIVE TV