लखीमपुर हिंसा : पुलिस रिमांड में बिगड़ी आशीष मिश्र की तबियत

लखीमपुर खीरी में हुए तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की तबियत जेल में बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री के पुत्र आशीष सिंह को जेल से एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू के लक्षण मिलने के बाद आशीष को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि आशीष मिश्र डेंगू से पीड़ित हैं या नहीं। लेकिन उनके रक्त का नमूना शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर 2021 को हुई हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। इसमे 4 किसान, 2 भाजपा कार्यकर्ता, 1 ड्राइवर और 1 पत्रकार शामिल है। इस मामले में एक पक्ष के द्वारा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

LIVE TV