लखनऊ में PM मोदी : 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का मिलेगा उपहार

PM मोदी मंगलवार को लखनऊ आ रहे हैं। वह यहां केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय न्यू अर्बन इंडिया कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

आपको बता दें कि PM मोदी लखनऊ में इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसी तरह अमृत महोत्सव में 502.24 करोड़ की 17 पेयजल योजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में यह महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा।

यह लोग होंगे शामिल

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर समेत सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख प्रतिभाग करेंगे।

LIVE TV