लखनऊ : अचानक बंद हो गए शहर के सारे पेट्रोल पंप

लखनऊ में पेट्राेल पंपलखनऊ। यूपी के लखनऊ में पेट्राेल पंप मालिकों ने अचानक हड़ताल शुरू कर दी है। रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप पर किसान यूनियन के नेता से विवाद के बाद यह कदम उठाया गया।

लखनऊ में पेट्राेल पंप

अचानक सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब-करीब सभी पेट्रोल पंप दोपहर बाद दो बजे अचानक बंद कर दिए गए।

हालांकि इस बारे में डीएम राजशेखर ने कहा कि विवाद सुलझा लिया गया है। पेट्रोल पंप दोबारा खुलने शुरू हो गए हैं। हालांकि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक शहर के कई पेट्रोल पंप बंद मिले।

LIVE TV