रोनहाट बाजार में अचानक आया तेंदुआ , चार लोगों को किया घायल…

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट बाजार में अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई ।बतादें की लोग जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर भागने लगे। तेंदुआ चार लोगों पर झपट पड़ा। चारों को बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया है। लोगों के शोर मचाने पर किसी तरह तेंदुआ भाग गया।

 

 

खबरों के मुताबिक घायलों में नरेश कुमार, विनय रॉय, बाबू राम और अमजद खान शामिल हैं जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है।

लटकी तलवार! अगर ऐसा होता है तो संसद से बर्खास्त होंगे आजम खान

जहां इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में रात को तेंदुआ कई बार देखा जा चुका है। वहीं फरवरी में शिमला जिले के सुन्नी के साथ लगते पाहल में एक मादा-तेंदुआ ने लोक निर्माण विभाग में तैनात कर्मचारी सुनील पर हमला कर दिया था।

दरअसल हमले में कर्मचारी लहूलुहान हो गया था। वह घर से काम के लिए निकला था। रास्ते में अचानक मादा तेंदुआ आ गई।सुनील को देखकर मादा तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया था। वहीं पंजे के वार से सुनील के बाएं हाथ और बाजू पर खरोंचें आई थीं। हमले में वह पहाड़ी से नीचे गिर गया था।

 

LIVE TV