कजाकिस्तान से अंतरिक्ष के लिए तीन यात्रियों ने भरी उड़ान

रूस में अंतरिक्ष

मास्को। कजाकिस्तान स्थित रूस में अंतरिक्ष यात्रा के अगले चरण में बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से गुरुवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी। ये अंतरिक्ष यात्री रूस के अनातोली इवानिशिन, अमेरिका की केट रूबिंस तथा जापान के ताकुया ओनिशी हैं।

तीनों अंतरिक्ष यात्री रूस के नए सोयुज एमएस-01 में दो दिनों तक उड़ान भरेंगे, जिस दौरान वे अंतरिक्ष यान की प्रणाली में संशोधन करेंगे।

यह भी पढें : ताइवान की आजादी का समर्थन बंद करे अमेरिका : चीन

सोयुज अंतरिक्षयान नौ जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा। यान में वहां तीन और अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे, जो नासा के एक्सपीडिशन48 के चालक दल के सदस्य हैं और मार्च से ही वहां मौजूद हैं।

LIVE TV