गांधीगिरी बंद अब डाटागिरी शुरू, इस नंबर पर कॉल कर आसानी से पाएं जियो सिम

रिलायंस जियोनई दिल्‍ली। रिलायंस जियो 4 जी सिम की आधिकारिक घोषणा मुकेश अंबानी ने एक सितंबर को की थी। इसके बाद से ही देश भर में सिम के लिए मारामारी मची हुई है। जियो स्‍टोर्स पर भारी भीड़ जुट रही है। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उससे आप बिना भीड़ का हिस्‍सा बने हुए आसानी से जियो सिम को अपना बना सकते हैं।

रिलायंस जियो सिम पाने का सबसे आसान उपाय:-

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन से 1800-200-200-2 नंबर पर कॉल करना है। इसके थोड़ी देर बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें एक लिंक दिया गया होगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करके गूगल प्ले स्टोर ऐप पर जाना है।

प्ले स्टोर से MY Jio ऐप डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। ये ऐप डाउनलोड करके ओपेन करना है। माई जियो ऐप ओपेन करने के बाद एक विकल्प Get Jio Sim का मिलेगा। उस पर क्लिक कर देना है। इसके बाद Agree and get Jio Sim पर क्लिक करके अपनी लोकेशन बताना है। आपको एक कोड दिखाई देगा। उस कोड को नोट कर लेना है। उसके बाद सिम मिलने का तरीका नीचे है।

इस कोड के साथ अपना आधार कार्ड या पहचान पत्र लेकर नजदीकी रिलायंस जियो स्टोर या मिनी एक्सप्रेस स्टोर जाना है। वहाँ प्रक्रिया पूरी करने के बाद तुरंत आपको सिम उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रखे आपके डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी भी अपने साथ रखें।

रिलायंस जिओ में कस्टमर्स को दिसंबर तक फ्री डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद ग्राहकों से सिर्फ डेटा के लिए पैसे लिए जाएंगे, वॉयस कॉल के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा, यह आजीवन मुफ्त होगा। इसके अलावा रिलायंस जियो के ग्राहकों को कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं लगेगा। आप अपना बिल रियल टाइम पर भी देख सकेंगे, इसके लिए आपको महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

LIVE TV