रियलिटी शो में भजन गाना बना मुसीबत, मुस्लिम गर्ल को मिल रही हैं धमकियां

कर्नाटक।कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की का कन्नड़ रियलिटी शो में भजन गाना लोगो को पसंद नही आ रहा है। इस कारण सोशल मीडिया में लोग उसे धमकी देने के साथ भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। सुहाना सईद नाम की इस लड़की का भजन गाने पर लोगो को ऐतराज है। इतना ही नही लोगों को इस बात पर भी नाराजगी है कि लड़की होकर उसने सबके सामने गाना गाया है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इस्लाम में गाना गाने की इजाजत नहीं है।

हालांकि इस रियलिटी शो में जब 22 वर्षीय सुहाना ने भजन गया तो वहां मौजूद लोगों और जजों ने उसकी जमकर तारीफ की थी। उसकी आवाज और प्रस्तुति से प्रभावित होकर जज अपनी सीट से ऊठकर उसे शाबाशी दी थी।

मंगलोर मुस्लिम फेसुबक पेज पर सुहाना के गाने को लेकर लिखा गया, ‘सुहाना ने आदमियों के सामने गाना गाकर पूरे मुस्लिम समुदाय को अपमानित किया है। सुहाना ये ना महसूस करे कि उन्होंने गाना गाकर कोई महान काम किया है, जो लोग छह महीने के अंदर कुरान पढ़ लेते हैं वो सुहाना से ज्यादा हासिल कर लेते हैं।’

पोस्ट में सुहाना के अभिभावकों पर भी निशाना साधा गया है। लिखा है, ‘आपके मां-बाप ने आदमियों के सामने आपको खूबसूरती दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया है, आपकी वजह से वो जन्नत में नहीं जा पाएंगे। जो पर्दा आपने किया हुआ है अगर आप उसका सम्मान नहीं करतीं तो आप वो पर्दा करना छोड़ दें।’

सुहाना के साथ ट्विटर पर की जा रही ज्यादती के विरोध में कन्नड़ संगीतकार अर्जुन जनाया सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘सुहाना आपकी आवाज बहुत अच्छी है, आपने बहुत अच्छा गाया। एक हिंदू धार्मिक गाना गाकर आप एकता की मिसाल बन गई हैं और म्यूजिक लोगों को जोड़कर रखने का एक जरिया है।’

इस घटना के बाद सुहाना और उसका परिवार काफी डरे और घबराए हुए हैं। खबर है कि जल्‍द ही वे इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

LIVE TV