इस्तांबुल हमले में बाल-बाल बचे रितिक रोशन

रितिक रोशनमुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। जिस समय एयरपोर्ट पर हमला हुआ,उस समय रितिक अपने बच्चों संग वहीं मौजूद थे। यह हमला तीन आत्मघाती हमलावरों द्वारा किया गया है। इस घटना में करीब 36 लोगों की जान चली गई और 150 लोग घायल हो गए।

रितिक रोशन बाल-बाल बचे

दरअसल रितिक रोशन स्पेन और अफ्रीका में अपने बेटे रेहान और रिधान के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। वे अपनी छुट्टियां बिताकर इस्तांबुल के रास्ते भारत लौट रहे थे।
तीन आत्मघाती हमलावरों ने बुधवार को अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले बंदूकों से आक्रमण किया था , फिर तीनों ने खुद को भी बम से उड़ा लिया था। इस मामले की जानकारी रितिक ने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैन्स को दी। उन्होंने हैशटैग Prayers4Istanbul के साथ लिखा कि ‘इस्तांबुल में कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाने के बाद अगली फ्लाइट के इंतज़ार में वह अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर फंसे रहे। अगली फ्लाइट अगले दिन थी, इसलिए इकॉनमी क्लास का टिकट लिया और जल्दी आ गए।

रितिक ने आगे लिखा कि हमले से कुछ देर पहले ही इस्तान्बुल एयरपोर्ट पर एक अच्छे स्टाफ ने उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर मासूम मारे गए।

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV