रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने बोटों को मारी गोली, एक की हुई मौत

महाराष्ट्र में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी भगवान पाटिल ने अपने दो सगे बेटों को गोली मार दी। दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे के पेट में गोली लगी थी। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता दोनों से बेहद परेशान था। जिसकी वहज से दोनों से विवाद चल रहा था।

8 people injured in mall shooting, suspect still at large: Wisconsin police  | Business Standard News

आरोपी भगवान पाटिल ने दोनों बेटों को घर पर बुलाया था। पिता अपने बेटों पर चार गोलियां फायर की जिसमें एक गोली कांच से टकराई और तीन गोली बड़े बेटे के पेट में लगी। इस घटना के बाद से इलाके में मातम परसा हुआ है। हर कोई बात को लेकर हैरान है कि आखिर कैसे एक बाप अपने बेटों को गोली मार सकता है।

आपको बता दें कि भगवान पाटिल नवी मुंबई पुलिस हवलदार रह चुके है। उनकी उम्र 71 है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस ने अब तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LIVE TV