साक्षी महाराज ने बताया राहुल गांधी को क्यों नहीं है भारतीय सेना से प्यार

राहुल गांधी हिंदूमैनपुरी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं साथ ही कहा वह ‘राजनीति का पप्पू’ हैं।

राहुल गांधी हिंदू होने का सबूत दें

साक्षी महाराज ने कहा “राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। वह बेकार में उत्तर प्रदेश का लगातार चक्कर काट रहे हैं। उनको अभी राजनीति में पारंगत होने में काफी समय लगेगा। पहले तो वह अपने हिंदू होने का साक्ष्य दें।

उन्होंने कहा “राहुल गांधी के मूल में खोट है। राहुल गांधी हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है”।

साक्षी महाराज ने कहा “आतंकवादी देश के बाहर ही नहीं देश के अंदर भी हैं। कुछ मीडिया के रूप में भी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद राम मंदिर का भव्यता से निर्माण होगा”।

LIVE TV