राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग

अधिवक्ता विनीत जिंदल ने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल को एक पत्र लिख कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरु करने की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ और उसकी गरिमा को धूमिल करने के लिए टिप्पणी की हैं।

विनीत जिंदल की ओर से दिए गये पत्र में राहुल गांधी के हाल ही के साक्षात्कार का हवाला दिया गया है। इसमें कांग्रेस नेता ने कहा था इस देश में एक कानूनी तंत्री है जिसमें हर किसी को अपनी आवाज उठाने की 100 फीसदी आजादी है। वहीं इसमें यह भी कहा गया है कि यह बिल्कुल साफ है कि भाजपा इन सभी संस्थाओं या व्यवस्थाओं में अपने लोगों को बैठा रही है। स्पष्ट यह भी है कि वे इस देश के संस्थागत ढांचे को छीन रहे हैं।

जिंदल की ओर से अपने पत्र में लिखा गया है कि एक लोकतंत्र को न्यायपालिका की जरूरत होती है। जो लोकतंत्र हो, एक प्रेस जो आजाद हो, एक विधायकि जो अपने कार्यों में स्वतंत्र हो। राहुल गांधी देश की न्यायिक प्रणाली पर लांछन लगा रहे हैं। उन्होंने भारतीय न्यायपालिका का अनादर किया है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के मामले में शीर्ष अदालत ने भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी देकर उनके खिलाफ अवमानना मामला बंद कर दिया था।

LIVE TV