राहुल अच्छे नेता हैं, कांग्रेस जोरदार वापसी करेगी: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद हो रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना को नकारते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के करीब रहकर काम किया है और उन्हें “अच्छा नेता” पाया है।

 

उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। एक समय जब कांग्रेस के पास लोकसभा में 300 सीटें थीं, उस समय भाजपा दो सीटों पर थीं। जब भाजपा दो सीटों से यहां तक आ सकती है तो कांग्रेस आगे क्यों नहीं बढ़ सकती।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगे वंशवाद की राजनीति के आरोपों को नकारते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी लोगों पर जोर नहीं डाला बल्कि वह विधिवत तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे।
रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “लोकतंत्र में लोगों का जनादेश बहुत शक्तिशाली माना जाता है। हम भारत के जनादेश का सम्मान करते हैं और भाजपा को उसकी जीत की बधाई देते हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं।’’

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “(नरेंद्र) मोदी और अमित (शाह) की जोड़ी अनूठी और महत्वपूर्ण है। यह जीत मोदी और शाह के नेतृत्व और लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।”

चुनाव रिजल्ट आते ही बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, देखिये कहां कितना बढ़ा !…

भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ‘‘ एक बार फिर से लोगों ने भाजपा और मोदी के प्रति व्यापक विश्वास व्यक्त किया है। जो संकेत मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि अब ‘राजनीति का व्याकरण’ बदल चुका है।’’ भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो लोग यह सोचते थे कि जाति की राजनीति से वे विकास को पराजित कर सकते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि ‘‘यह नया युग है… मोदी युग है… यह विकास की राजनीति का यु्ग है।’

LIVE TV