राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राहुल का ट्वीट, कहा देश को सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीमा युद्ध को लेकर ट्वीट किया। उनका कहना है कि भारत को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब बीते वक्त की बात हो चुकी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है।

उनके इस ट्वीट का मतलब निकाला जाए तो समझा जा सकता है कि उनके दो मोर्चे का आशय चीन और पाकिस्तान हैं। जबकि आधे मोर्चे से उनका इशारा आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

LIVE TV