राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे का अपहरण

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारमहाराष्ट्र। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित महाराष्ट्र के 12 वर्षीय नीलेश और उसके छोटे भाई को उसके घर से अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े : ऐश्‍वर्या के गाउन का जलवा, अब कान्‍स में किया डांस याद रखेगा जमाना

जलगांव के मुक्तैनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार रात उनकी मां सुंदरबाई आर.भील द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, नीलेश और गणपत को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है।

यह भी पढ़े : मुस्लिम औरतों ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा न्यूज चैनल जहां चपरासी से एंकर तक सब महिलाएं

नीलेश भील (12) को पिछले वर्ष जनवरी 2016 में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा गया था। उसने गांव के एक लड़के को पानी की टंकी में डूबने से बचाया था।

यह भी पढ़े : मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, परमाणु की मदद से सबके घर पहुंचेगी 24 घंटे बिजली !

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर देश के इस हीरो और उसके सात वर्षीय भाई की खोजबीन शुरू कर दी है। अपहरण के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े :पाक में लिखा गया नया इतिहास, दुनिया ने दिया इसे मोदी इफेक्‍ट और भारत के खौफ का नाम

LIVE TV