राष्ट्रपति कोविंद का पहला लखनऊ दौरा आज, CM योगी करेंगे स्वागत

राष्ट्रपतिलखनऊ। राष्ट्रपति बनने के बाद देश के प्रथम नागरिक रामनाथ कोविंद पहली बार दो दिन के दौरे पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। लखनऊ और कानपुर मिलाकर मुख्यालय स्तर से कुल 13 एसपी, 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 32 पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं।

राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार को दोपहर बाद 3.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। 3.45 बजे वे एयरपोर्ट से अम्बेडकर महासभा के लिए रवाना होंगे। यहां वे बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करेंगे। शाम 4।20 बजे वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान रवाना होंगे। पांच बजे वे यहां पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक सम्मान होगा। शाम 6 बजे वे राजभवन जाएंगे। रात 8.30 बजे वे मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज करेंगे। फिर वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें: नहीं रुक रहे रेल हादसे, नई दिल्ली स्टेशन के पास पटरी से उतरी राजधानी एक्सप्रेस

अगले दिन यानी शुक्रवार को सुबह वे ब्रेकफास्ट पर राजधानी के कुछ प्रमुख लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सुबह 10.30 बजे वे चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। दोपहर लगभग 1.30 बजे वे हेलीकाप्टर से कानपुर के ईश्वरीगंज गांव जाएंगे। यहां वे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम लांच करेंगे। राष्ट्रपति 4.15 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से शाम 6.10 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

 

LIVE TV