राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नवरात्र का पहला दिन?

 शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष 

आप बहुत जल्दी अपना स्व्भाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष 

आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ और अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

मिथुन 

आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

कर्क

समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

सिंह 

अनचाहे काम करने होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कन्या 

कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

तुला 

परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

वृश्चिक 

दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहे। मनोबल में वृद्धि होगी। गरीब को भोजन कराएं।

धनु 

दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। किसी देवी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें।

मकर 

निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। महिलाओं का सम्मान करें।

कुंभ 

रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आज माता के मंदिर में जाकर सौभाग्य सामग्री का दान अवशय करें।

मीन

नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम-काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरी की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। आज मिठाई का दान करें।

LIVE TV