ठीक वक्त पर ठीक समय पर बड़ा फैसला लिया – राशिद अल्वी

रिपोर्ट-संजय मणि त्रिपाठी

मुरादाबाद। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी आज मुरादाबाद पहुंचे। वो यहां कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा की प्रियंका गाँधी पर राहुल गाँधी ने ठीक वक्त पर ठीक समय पर बड़ा फैसला लिया।

राशिद अल्वी

प्रियंका गाँधी से पूरे देश की राजनीती पर बड़ा असर पड़ेगा। प्रियंका पर इस फैसले से कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है। देश की जनता भी चाहती थी की प्रियंका आगे बढे और देश की जनता को रास्ता दिखाएं।

प्रियंका के आने से यूपी के अन्दर अब लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगी।जब जब चुनाव आयेगा, बीजेपी राम मंदिर मुद्दा उठाने की कोशिश करेगी। राम मंदिर केमुद्दे पर आगे उन्होंने बोला कीसाढ़े चारसाल से इस मुद्दे पर बीजेपी क्यों खामोश थी।

Jio ने किया अपने प्लान में बड़ा बदलाव, पेश किये लंबी वैधता वाले दो नए प्लान

बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण के लिए साढ़े चार सालों से कोई कोशिश नहीं की है| न तो उन्होंने विपक्ष को बुला कर बात की और न ही सुप्रीम कोर्ट के अन्दर किसी पार्टी से बात की। राम की बात करने वाले देश के पीएम एक बार भी अयोध्या नहीं गए |राम के नाम से सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी को राम मंदिर से कोई सरोकार नहीं|2019 में नरेंद्र मोदी अपने घर गुजरात जायेंगे | देश की जनता उनसे मुक्ति चाहती है|

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV