रावण की इस बहन ने ही रची थी उसके वध की साजिश, ये रहस्य जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

यूं तो शूर्पणखा रावण की बहन थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो भी अपने भाई का सर्वनाश चाहती थी। इसकी एक बहुत बड़ी वजह है, जिसके बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते हैं।

ग्रंथों के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा ने पंचवटी के वन में भगवान राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था और माता सीता को मारने की कोशिश की थी।

रावण की इस बहन ने ही रची थी उसके वध की साजिश

इसी बात से क्रोधित होकर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रावण ने माता सीता का हरण किया था, जिसके बाद भगवान राम ने उसका विनाश किया था।

कहा जाता है कि रावण का सर्वनाश होने के बाद भी शूर्पणखा ने माता सीता का पीछा नहीं छोड़ा था।

जब भगराम राम ने एक धोबी द्वारा सीता पर आक्षेप लगाने के बाद उन्हें त्याग दिया था, तब वो ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में रहने लगी थीं।

शादी के तोहफे में पैसा नहीं, दूल्हे ने मांगा ‘मोदी के लिए वोट’

इसी दौरान शूर्पणखा को उनके वनवास का पता चला तो वो उनसे मिलने आई।

शूर्पणखा ने ऋषि वाल्मिकी के आश्रम में पहुंचकर माता सीता से कहा कि मेरा जो अपमान तुम्हारे पति और देवर ने किया था, उसकी सजा आज तुम्हें मिल रही है।

इस पर माता सीता ने कहा कि उसके इस प्रतिशोध की आग में पूरा रावण कुल नष्ट हो चुका है। तब शूर्पणखा को बड़ी ग्लानि हुई और वो वहां से चली गई।

LIVE TV