राम रहीम पर जयपुर में भी चल रहा केस, 7 सितंबर को होगी पेशी

राम रहीमजयपुर। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए गुरमीत राम रहीम के ऊपर सिर्फ यही एक मामला नहीं है। उन पर कई आरोप लोग चुके हैं। ऐसे ही एक आपराधिक मामले में गुरमीत राम रहीम को 7 सितंबर को जयपुर के मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी पेश होना है। दरअसल, गुरमीत पर एक व्यक्ति की पत्नी को गायब करने का आरोप है।

राम रहीम के खिलाफ जयपुर में भी मामला दर्ज है। 5 मई 2015 को कमलेश नाम के एक व्यक्ति ने कोर्ट में परिवाद दर्ज किया था। परिवाद में उसने बताया था कि वो और उसकी पत्नी राम रहीम के सिरसा आश्रम में जाते थे। लेकिन वहां पर उसकी पत्नी को कैद कर लिया गया है।

कोर्ट ने जयपुर के जवाहर नगर थाने को मुकदमा दर्ज कर उसकी पत्नी को पेश करने के लिए कहा था। 8 मई 2015 को जवाहर नगर थाने में राम रहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया था। जिसमें पुलिस अब तक जांच नही कर पाई है।

यह भी पढ़ें: डेरा हिंसा: 1000 से ज्यादा गुंडे हिरासत में, केंद्र सरकार खट्टर से नाराज़

पुलिस ने अपने प्रोग्रेस रिपोर्ट में जवाब लिखा है कि बाबा के डेरा में जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। डेरा प्रमुख के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में कोर्ट ने 7 सितंबर को सभी पक्षों को कोर्ट में तलब किया है जहां पर परिवादी कमलेश की भी गवाही होनी है।

LIVE TV