राम मनोहर लोहिया में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, कुलपति ने की सीबीआई जांच की मांग

Report:- रुपेश श्रीवास्तव/AYODHYA

अयोध्या में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविध्यालय में कुलपति व कर्मचारी संघ के विवाद में छात्रो के हितो की अनदेखी की जा रही है। 4 दिसंबर से विश्वविद्यालय में कर्मचारी हड़ताल पर है।सभी कार्य ठप है। नाराज कर्मचारी संघ ने प्रसासनिक भवन में ताला लगा दिया है . कर्मचारी संघ विश्वविध्यालय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुलपति प्रो मनोज दीक्षित व प्रो कुलपति प्रो एस एन शुक्ल के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग कर रहे है.

वही कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने अपने को साफ बताते हुए खुद के खिलाफ ही सीबीआई जाँच की मांग की है। विश्वविध्यालय में कर्मचारी संघ की हड़ताल से नाराज छात्र कुलपति के समर्थन में खड़े हो गए है। बाकायदा कुलपति के पक्ष में नारे भी लगाये है।

धरने पर कर्मचारी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजवाद के जनक डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविध्यालय में दो अलग अलग तस्वीर ने सरकार को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है . शिक्षा के मंदिर में जहाँ एक और विश्वविध्यालय कर्मचारी संघ विश्वविध्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित व प्रो कुलपति प्रो एस एन शुक्ल के ऊपर भ्रस्ताचार के आरोप लगाते हुए 4 दिसंबर से काम काज ठप कर धरने पर बैठे हुए है।

वही दूसरी और छात्र कुलपति प्रो मनोज दीक्षित के पक्ष में खड़े उनके लिए नारे लगा रहा है। दोनों और से नारे बाजी की जा रही है। इन सब के बीच सबसे दुखद पहलु यह है की विश्वविध्यालय में पढने वाले छात्र छात्राओं का भविष्व अँधेरे में जा रहा है।इस समय परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है।छात्रों को परीक्षा फार्म भरना है।छात्रवृत मिलनी है।

किसी को अंकपत्र मिलना है।तमाम तरह के कार्य सब रुक गए है।यहाँ पढने वाले लाखो छात्रो के लिए यह सबसे मुसीबत का समय है।विश्वविध्यालय से संबध अन्य डिग्री कालेजो का कार्य भी ठप हो गया है।कर्मचारी संघ अपने हित की बात को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठा हुआ है।वही विश्वविध्यालय प्रशासन भी तना हुआ है . अब छात्र की कौन सुनने वाला है।

पुलिस ने ग्राम प्रधान से वसूले सात लाख, अफीम तस्करी के झूठे आरोप में फंसाने की दी धमकी

विश्वविध्यालय में चल रही खीचतान के बीच विश्वविध्यालय के शिक्षक भी कुलपति प्रो मनोज दीक्षित व प्रो कुलपति प्रो एसएन शुक्ल के पक्ष में खड़े हो गए है।शिक्षको का कहना है की कर्मचारी संघ का हड़ताल उचित नहीं है।

डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविध्यालय के कर्मचारी संघ का कहना है की कुलपति और प्रो कुलपति संयुक्त रूप से भ्रस्ताचार में लिप्त है।विश्वविध्यालय के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।छात्र हितो का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।छात्रो पर पेनाल्टी के रूप में अनुचित धन फीस के रूप में लिया जा रहा है।कर्मचारी हित का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।कर्मचारी संघ ने राज्यपाल को पत्र लिख कर कुलपति व प्रो कुलपति के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग की है।

वहीं कुलपति की तरफ से विश्वविध्यालय के चीफ प्राक्टर प्रो आर एन राय ने सफाई दिया है की कुलपति और प्रो कुलपति के खिलाफ कर्मचारी संघ का आरोप बे बुनियाद है।खुद कुलपति ने इन आरोपों की जाँच के लिए अपने ही खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग किया है।कर्मचारी संघ के कार्य बहिस्कार और हड़ताल से विश्वविध्यालय का बहुत नुकसान हो रहा है।इस हड़ताल से विश्वविध्यालय के छात्र हित की अनदेखी की जा रही है।हड़ताल ख़त्म होनी चहिये।हड़ताल की वजह से विश्वविध्यालय की छवि भी ख़राब हो रही है।

LIVE TV