राम मंदिर निर्माण तय! नहीं यकीन तो इस रैली के बारे में विस्तार से जान लें

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग तेजी पकड़ने लगी है। विश्व हिंदू परिषद ने आज गाजियाबाद में शंखनाद रैली का आयोजन किया।

राम मंदिर

इस रैली में हजारों वीएचपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में भारी संख्या में बाइक सवार वीएचपी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने ट्रैफिक नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई।

सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार चाहे जो हो जाए राम मंदिर निर्माण करवा कर रहेंगे। बच्चे हों, बुजुर्ग हों युवा हों सभी ने इस रैली में हिस्सा लिया।

गाजियाबाद के कविनगर रामलीला ग्राउंड से इस रैली को रवाना किया गया। जिसके बाद पूरे शहर में इस रैली को घुमाया गया। पूरे शहर में एक ही आवाज गूंज रही थी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा कर रहेंगे। चाहे जो हो जाए। मंदिर वहीं बनाएंगे।

वीएचपी कार्यकर्ताओं से बात की तो उनका कहना था कि आगामी 9 तारीख को इससे भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। और एक धर्म संसद बुलाएंगे। जिसका उद्देश्य हर हाल में राम मंदिर निर्माण कराना होगा।

चुनाव खत्म होते ही राहुल गांधी कहां चले जाते हैं? ये बात दिनेश शर्मा ने बताई है!

इस रैली में भगवा वेशभूषा में वीएचपी कार्यकर्ता नजर आए, जिनके हाथों में गदा था। जिनसे भी बात की उनका यही कहना था कि मंदिर निर्माण होकर रहेगा।

डॉक्टर की लापरवाही साबित हुई जानलेवा, उड़ गए परिजनों के होश

वहीं बाइक पर सवार वीएचपी कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों को नहीं माना। इनमें से अधिकतर बिना हेलमेट के ही नजर आए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV