राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले को लेकर राहुल गांधी बोले- धर्म के नाम पर खेल जारी!

अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास द्वारा भूमि खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर होती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वि्ट के माध्यम से ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “श्रीराम स्वयं न्याय हैं, सत्य हैं, धर्म हैं- उनके नाम पर धोखा अधर्म है! #राममंदिर घोटाला।”

इसी कड़ी में पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राम जन्मभूमि ट्रस्ट को आडे हाथो लिया। उन्होंने ट्वीट कर हमला बोलते हुए कहा कि, “करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया. उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।” फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। लेकिन ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LIVE TV