राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्विद्यालय का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महेंद्र प्रताप विश्विद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की भी मौजूदगी है। पीएम यहां 40 मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद तकरीबन 2 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पीएम ने अपने संबोधन में यहां कहा कि, “मैं आज इस धरती के महान सपूत, स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।”

दिखाई गई प्रगति और कार्यों पर बनी फिल्म

इस दौरान राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी फिल्म दिखाई गई। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे पीएम मोदी ने मंच से ही बटन दबाकर राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया।

LIVE TV