राजनाथ बोले-उत्तराखण्‍ड स्वाभिमानी, कांग्रेस सरकार भ्रष्‍टाचारी

देहरादून। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्‍ड स्वाभिमानियों की धरती है। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में भी उत्तराखण्‍ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी। केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर विकासनगर में आयोजित रैली में राजना‍थ ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला

उन्होंने कहा कि एनएसजी सदस्यता के मसले पर भारत के पक्ष में बना माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक जीत है। गृहमंत्री ने कोल ब्लॉक आवंटन के बहाने कांग्रेस पर निशाना। कहा, सिस्टम को अपारदर्शी बनाकर कांग्रेस ने कोल ब्लाक आवंटन से दो लाख करोड़ रुपए कमाए।

उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन के मामले पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बारे में राज्य सरकार से जानकारी लूंगा। बीते दिनों राज्य की राजनीतिक उठापटक पर राजनाथ ने कहा कि यहां कांग्रेस सरकार की नाव में छेद है। सरकार के साथ जो भी हुआ, भाजपा उसके लिए जिम्मेदार नहीं है।

विकासनगर की रैली में राजनाथ सिंह के साथ केन्द्रीय मंत्री राव इंद्र जीत सिंह बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

LIVE TV