रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हलमा, कहा- राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं

भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर ऐसे स्तरहीन आरोप लगाए हैं जो राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं। भाजपा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पेगासस मामले के सारे आरोपों को खारिज करती है। कांग्रेस ने अब तक पेगासस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, पेगासस मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू क्यों होता है? क्या कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से लगे हुए थे कि यह मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू करना है ताकि देश में एक नया माहौल बनाया जाए।

इसी के साथ ही रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि जासूसी कांड का बखेड़ा संसद के मानसून सत्र के पहले क्यों खड़ा किया गया? उन्होंने कहा कि देश में फोन टैपिंग को लेकर सशक्त कानून हैं। इन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टैपिंग हो सकती है। सरकार पर स्तरहीन आरोप लगाए गए हैं।

LIVE TV