700 करोड़ कमाने के बाद रजनीकांत को भीख में मिले 10 रुपए

रजनीकांतमुंबई दो हफ्ते में 700 करोड़ रुपए कमाने वाली मूवी कबाली के सुपरस्टार रजनीकांत को एक महिला ने भीख में 10 रुपए दिए। जी हां, यह हैरान कर देने वाली बात है, लेकिन ऐसा सही में हुआ है।

रजनीकांत को भिखारी समझा

दरअसल रजनीकांत एक मंदिर में सादे पहनावे में पहुँच गए, जहाँ दर्शन के बाद वह एक किनारे बैठ गए। उसी वक्त एक महिला गुजरी। उसने रजनीकांत को भिखारी समझकर 10 रुपए का नोट भीख में दिया। उन्होंने भी मुस्कुराते हुए उस नोट को ले लिया।

उन्होंने नोट लेते ही वहां से उठ गए और अपनी कार की ओर चले गए। उन्हें जाते देख महिला को समझ आया कि वे भिखारी नहीं, बल्कि साउथ के सुपरस्टार हैं। इसके बाद महिला ने उनसे माफ़ी मांगी।

उन्होंने महिला से कहा कि ‘जो भी हुआ अच्छा हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें हमेशा अपनी ओर से ये समय-समय पर बताते रहते हैं कि उन्हें हमेशा अपने पांव ज़मीन पर रखने चाहिए। उन्होंने महिला से कहा कि उनकी असली पहचान एक आम इंसान की तरह ही है।

रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक

भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @superstarrajini से “Rajinikanth #HitToKill” ट्वीट किया गया। उसके बाद पता चला कि एक अनजान टेक्नीशियन ने उनका अकाउंट हैक कर लिया। कुछ देर बाद ट्विटर पर उनकी बेटी ऐश्वर्या ने इसे कन्फर्म किया। उन्होंने कहा कि रजनीकांत का रियल अकाउंट जल्द ही फिर से चालू हो जाएगा।

ऐश्वर्य ने ट्वीट कर कहा कि सुपरस्टार रजनी अप्पा (पिता) का एकाउंट हैक कर लिया गया था। लेकिन इसे दोबारा प्राप्त कर लिया गया। आप सभी को धन्यवाद। अब सब कुछ ठीक है।

एक्टर का एकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया था। पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

LIVE TV