राशि अनुसार जानें आपके लिए किन रंगों से होली खेलना होगा शुभ

रंगों का मदमाता रंगीला पर्व होली 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को होली का दहन होगा। आइए जानें रंगों का चयन राशि अनुसार कैसे करें कि साल भर जीवन में शुभता बनी रहे।
राशि अनुसार जानें आपके लिए किन रंगों से होली खेलना होगा शुभ
मेष एवं वृश्चिक राशि वालों के लिए पीला, नारंगी, हल्के लाल, गुलाबी, केसरिया शुभ हैं।
वृषभ व
तुला राशि
 वालों के लिए सभी चमकीले रंग उपयुक्त हैं। विशेषकर सफेद, नीला, फिरोजी। लाल रंगों का प्रयोग ना ही करें तो उत्तम।
मिथुन और कन्या राशि वाले हरा, नीला, फिरोजी और दही में मिले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा सकता है।
कर्क राशि वाले सफेद रंगों का प्रयोग करें व दही, दूध, छाछ में नारंगी, पीले, केसरिया रंगों को डाल कर प्रयोग कर सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए गुलाबी, नारंगी, सुनहरी, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग लाभप्रद हैं।
धनु तथा मीन राशि वाले नारंगी, फालसाई, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग कर अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।
मकर-कुंभ राशि वाले जामुनिया, नीले, आसमानी, हरे, फिरोजी रंगों का प्रयोग कर जीवन में प्रसन्नता ला सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=t1zLasDBWwI
LIVE TV