कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी समेत सीएम योगी ने लिए ये नौ बड़े फैसले

योगी के नौ बड़े फैसलेलखनऊ। सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में अहम मुद्दा किसानों की कर्जमाफी का था। कर्जमाफी के समेत यहां नौ ख़ास फैसले लिए गए। आइए जानते बैठक में लिए गए सीएम योगी के नौ बड़े फैसले क्या हैं…

योगी के नौ बड़े फैसले

  1. किसानों का 30,729 करोड़ रूपएका कर्ज माफ होगा। कुल 36 हजार 359 करोड़ रूपए का कर्ज माफ होगा
  2. यूपी में अवैध बूचड़खाने नहीं चलेंगे। 26 अवैध बूचड़खाने बंद कराए गए हैं।
  3. अवैध खनिज के व्यापार को रोकने के लिए तीन लोगों का समूह बनाया है। इसकी अध्यक्षताकेशव प्रसाद मौर्या जी करेंगे।
  4. गाजीपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा
  5. अवैध खनिज के व्यापार को रोकने के लिए तीन लोगों का समूह बनाया है। इसकी अध्यक्षताकेशव प्रसाद मौर्या जी करेंगे।
  6. एंटी रोमियो स्क्वॉड को जानकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एंटी रोमिया दल अच्छा काम कर रहा है। अगर कोई नागरिकों को परेशान करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  7. यूपी सरकार 7000 गेहूं केंद्र खोलेगी। अगर उसके बाद भी किसान ज्यादा गेहूं बेचना चाहता है तो और भी गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे। गेंहू खरीद का सीधा पैसाबैंक में जाएगा।
  8. रोजगारबढ़ाने के लिए नई उद्योग नीति लाई जाएगी। यूपी में अपराध और भ्रष्टाचार का बोल-बाला रहा है। कांग्रेस की नीति पर अभी तक काम हो रहा था। हम अच्छी नीति लेकर आए हैं। जिससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
  9. बड़ी तादाद में आलू पैदा होता है। पैदावार में जो आलू का खर्चाहोता है कई बार ये देखा गया है वो खर्चा भी नहीं पूरा होता है। एक कमेटी गठित की गई है जो किसानों की समस्या देखेगी।
LIVE TV