
दुनिया के कई देशों से समय-समय पर एलियन को देखने की ख़बरें आती रहती हैं, इन ख़बरों को कुछ लोग सही मानते हैं वहीं कुछ के हिसाब से ये महज अफवाह होती हैं।
लेकिन अमेरिका में एक ऐसी जगह है जिसका संबंध एलियन से जोड़ा जाता है और कहा जाता है कि इस जगह को एलियंस की मौजूदगी को दुनिया से छिपाने के लिए बनाया गया है।
हम बात कर रहे हैं US स्टेट्स एयर फ़ोर्स के अंदर आने वाले एरिया 51 के बारे में, जी हां ये वही जगह है जिसके आस-पास लोगों ने UFO को उड़ते हुए देखा है।
दुनिया के लिए एरिया 51 बेहद ही रहस्यमयी जगह है और अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स भी इस जगह से जुड़े हुए हैं। कई लोग तो इस जगह को एलियंस का अड्डा भी मानते हैं।
अमेरिका के सीनियर साइंटिस्ट बॉयड बुशमैन एरिया 51 में जा चुके हैं। उन्होंने 2014 में अपने एक स्टेटमेंट से तहलका मचा दिया था। दरअसल उन्होंने बताया था कि वो एलियंस दुनिया के प्राणी यानि एलियंस से बात कर चुके हैं।
साथ ही उन्होंने वो तरीका भी बताया था, जिससे ये एलियंस मात्र एक घंटे में पृथ्वी से अपने ग्रह का सफर तय करते हैं।
काफी समय पहले कई एलियंस की डेड बॉडीज वाली फोटोज भी इस एरिया से सामने आ चुकी हैं।
भूल से न बैठ जाएँ इस शापित कुर्सी पर, बैठते ही चली जाएगी जान…
इस तस्वीर की वजह से लोगों के मन में इस जगह को लेकर काफी खौफ है। कुछ लोग इस जगह को एलियंस का गढ़ भी मानते हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो ये मानते हैं कि नील आर्मस्ट्रांग कभी चांद पर नहीं गए।
कहा जाता है कि एरिया 51 में अमेरिका ने नकली सेट लगाकर नील आर्मस्ट्रांग को चांद पर लैंड करने की एक्टिंग करवाई थी। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात को कोई भी नहीं जानता है।