ये चार भारतीय क्रिकेटर हैं शाकाहारी, बल्ले से निकले शॉट्स में दिखती है अद्भुत ताकत

क्रिकेटरों के लिए फिट होना एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से पार पाने के लिए खिलाड़ी अपने फिटनेट पर खूब ध्यान देते हैं और इसको लेकर काफी सचेत भी रहते हैं। खासकर खान-पान को लेकर क्रिकेटर्स काफी सजग रहते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं वो चार भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जो शाकाहारी हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शाकाहारी भोजन करते हैं। भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी मांसाहारी भोजन का त्याग कर चुके हैं। वह शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं। धोनी को गाय का दूध पीना बहुत पसंद है। रात में धोनी ज्यादा भारी खाना नहीं खाते। वह 2-3 चपाती, हरी सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं। मैच के दौरान कैप्टन कूल खुद को कूल रखने के लिए टिन ड्रिंक्स और फ्रेश ज्यूस लेते हैं, इस दौरान सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक से बचते हैं। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुकी है।

वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते थे। उन्हें मांसाहारी भोजन से नफरत है। सहवाग भी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाना ही पसंद करते हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देते आ रहे हैं। विराट कोहली भी शाकाहारी भोजन ही पसंद करते हैं। कभी जमकर जंक फूड और मांस-मछली खाने वाले विराट अब वेगन डाइट फॉलो करते हैं। यह पूरी तरह से प्लान बेस्ड डाइट होता है, जिसमें सब्जियां, फ्रूट्स, बीन्स, ग्रेन्स, दालें, नट्स, सीड्स, टोफू, प्लांट बेस्ड ऑइल जैसी चीजें खाई जाती हैं, लेकिन डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा शामिल नहीं होता।

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ माने जाने वाले रोहित शर्मा भी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं। उन्होंने आज तक कभी मांसाहारी भोजन नहीं किया है। उन्हें मीट से एलर्जी है।

LIVE TV