यूरोप घूमने का हो प्लान तो जाने यें खास बातें

खूबसूरत जगहोंनई दिल्ली : इस गर्मी के मौसम में कौन नहीं चाहेगा अच्छी सी अच्छी जगहों पर घूमना। जहां पर इस चिल चिलाती गर्मी से राहत मिल सके। विदेशों में ऐेसी कई जगहें है, जिनकी खूबसूरती हमे अक्सर अपनी ओर खींच लेती हैं। और हमें वहां घूमने आने के लिए मजबूर कर देती हैं। इन खूबसूरत जगहों में यूरोप भी आता है।

यूरोप में कई ऐसी जगहें है जिनको दूर-दूर से देखने के लिए टूरिस्ट आते है। अगर आप भी यूरोप जाने की तैयारी में है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा एक बार जरूर लेना चाहेंगे।

ग्‍लोबल मार्केट में पाउंड कमजोर होने के चलते आपके पास यूरोप घूमने का अच्छा मौका है। अगर आप यूरोप जाना चाहते हैं तो महंगे टूर पैकेज से आपको छुटकारा मिल सकता है। कुछ दिन पहले तक यूरोप घूमने के जो पैकेज आपको 75 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक में मिलते थे वो पैकेज अब सस्ते हो गए हैं। यानी अगर आप यूरोप जाना चाहते हैं तो 10 फीसदी कम खर्च में यूरोप जा सकते हैं।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह है। अगर धरती पर जन्नत की बात करें तो इस देश का नाम सबसे पहले आएगा।यहां आपको घनी और ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाई देगी। आप यहां स्‍कीइंग, पहाड़ों पर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और हेली-स्‍कीइंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

ग्रीस

दुनिया के खूबसूरत देशों में ग्रीस का नाम भी शामिल है। इसे शानदार और सुंदर beaches का घर भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती आपको वहां जाने के बाद ही पता चलती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ विदेश की यात्रा पर जा रहे है तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। यहां पत्थरों पर तराशी गईं मूर्तियों से लेकर इमारतों तक सब देखने वाला है।

जर्मनी

हर वो इंसान जिसे प्रकृति से प्यार है उसके लिस्ट में जर्मनी का नाम जरूर होगा। जिसकी धड़कने खूबसूरत लैंडस्केप को देखकर धडकती हो उन्हें जर्मनी किसी जन्नत से कम नही लगेगा। जर्मनी जल्द ही लव टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभरेगी।

फ्रांस

फ्रांस को कला और संस्‍कृति का गढ़ माना जाता है। अगर आप फ्रांस घूमने जा रहे है तो अपने ज्यादा समय पेरिस में बिताएं क्‍योंकि बहुत थोड़े समय में कई बेहतरीन जगहें देखने को मिल जाएगी। अगर खाने की बात करें तो आपको यहां बेहतरीन खाना खाने को मिलेगा।

यूनाइटेड किंगडम

इस देश में आपको घूमने के लिए कई जगहो मिल जाएगी। यहां नियो-क्‍लासिकल स्‍टाइल में बनीं एक से बढ़कर एक इमारत आपका दिल जीत लेंगी। यूके वन-स्‍टॉप शॉप की तरह है, जहां हर चीज आसानी से मिल जाती है। सबसे ज्यादा टूरिस्ट इसी जगहों में घूमने के लिए आते है।

LIVE TV