यूरोप के बाद भारत मे लॉन्च हूआ Samsung Galaxy A12 जाने क्या है खासियत

Samsung ने भारत मे Samsung Galaxy A12 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A12 को एचडी प्लस डिस्प्ले और 48MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy A12 फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.5 दिया गया है।

Samsung Galaxy A12 के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। Samsung Galaxy A12 का भारत में Redmi Note 9 Pro, Realme 7 और Oppo A52 के साथ मुकाबला होगा।

LIVE TV