यूपी सरकार अयोध्या में बनाने जा रही 600 करोड़ रुपए की लागत का ‘श्रीराम एयरपोर्ट’ !

रिपोर्ट – रुपेश श्रीवास्तव

अयोध्या : यूपी में पर्यटन विकास के लिए प्रदेश सरकार अयोध्या को अब एक और तोहफा दिया है | प्रदेश सरकार अयोध्या में 600 करोड़ रुपए की लागत से श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण कराने जा रही है | इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहली किश्त 200 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं|

जिसके लिए जिला प्रशासन अब जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू करेगा | शहर के नाका स्थित हवाई पट्टी को विस्तारीकरण देकर उसे श्रीराम एयरपोर्ट का रूप दिया जाएगा |

प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अयोध्या के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाओं की घोषणा की गई | जिस पर काम भी शुरू हो गया है | गुप्तार घाट से लेकर अयोध्या के नया घाट तक 133 करोड़ रुपए की लागत से स्नान घाटों का निर्माण, राम की पैड़ी में अविरल धारा बहाने के लिए पंप हाउस का निर्माण, नया घाट पर ही विश्व की सबसे ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाने की घोषणा तो प्रदेश सरकार ने पहले ही कर दी है |

 

राजधानी देहरादून में जारी है डेंगू का प्रकोप, बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या…

और अब राम नगरी में पर्यटन विकास के उप बढ़ावा देने के लिए श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण करने जा रही है | 600 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या के नाका स्थित हवाई पट्टी को श्रीराम एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा |

जिसकी पहली किश्त 200 करोड़ रुपए जारी हो गई है | श्री राम एयरपोर्ट बनने के बाद देश के ही नहीं विदेश के भी सैलानी अयोध्या पहुंचेंगे | इससे अयोध्या के पर्यटन विकास को बढ़ावा तो मिलेगा ही इसके साथ ही पर्यटक श्रद्धालु अयोध्या के प्राचीन मंदिरों का भी दर्शन कर सकेंगे और अयोध्या के व्यवसायियों के व्यवसाय में भी चार चांद लगेंगे |

 

LIVE TV