यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार, सीएम होंगे अखिलेश यादव

यूपीलखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी और अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं।

एबीपी न्यूज और सिसेरो के सर्वे के मुताबिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

वहीं, मुख्‍यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव सबसे मुफीद चेहरा साबित हुए हैं।

2017 विधानसभा चुनाव के लिए हुए सर्वे में एक हजार लोगों को शामिल किया गया।

ये एक हजार लोग प्रदेश के दस विधानसभा क्षेत्रों से लिए गए हैं।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

इसमें सबसे बड़ी पार्टी मानी जा रही भाजपा को 32 फीसदी वोट मिले हैं।

वहीं, सपा को 26 फीसदी, बसपा को 24 फीसदी और कांग्रेस सात फीसदी पर आकर ठहर गई है।

आठ फीसदी लोगों को इनमें से किसी भी पार्टी पर दांव लगाना पसंद नहीं आया है।

यूपी में अखिलेश सबसे आगे

वहीं, यूपी के मुख्‍यमंत्री चेहरे के तौर पर अखिलेश यादव को 28 फीसदी लोगों की पसंद साबित हुए हैं।

मायावती उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। उन्हें 25 फीसदी वोट मिले हैं।

सीएम उम्मीदवार के तौर पर भाजपा अपना चेहरा सामने नहीं लाई है।

इसके बावजूद गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को 17 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

वहीं, भाजपा के ही केशव प्रसाद मौर्य को छह और कांग्रेस की शीला दीक्षित को पांच फीसदी वोट मिले हैं।

आठ फीसदी लोगों को इनमें से कोई भी चेहरा पसंद नहीं आया है।

LIVE TV