हो गया ऐलान, रविवार को यूपी में उगेगा नया सूरज, इस नाम के साथ गठित होगा मंत्रिमंडल

यूपी में नई सरकारलखनऊ। यूपी में नई सरकार का गठन रविवार को होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य के नए मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह कांशीराम स्मृति उपवन में रविवार शाम होने वाला है। इसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना है।

हालांकि, अगले मुख्यमंत्री के तौर पर किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, पर सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम तकरीबन तय कर चुके हैं।

इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को की जानी है।

इस बीच, मुख्य सचिव राहुल भटनागर तथा पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के सिलसिले में एक उच्चस्तरीय बैठक की।

देश की सबसे घनी आबादी वाले राज्य में भाजपा तकरीबन 15 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। इसने सहयोगियों के साथ राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 325 पर जीत हासिल की है।

LIVE TV