यूपी महोत्सव में ख़ूब मचा धमाल…

यूपी महोत्सवलखनऊ: नए साल का पहला दिन शहर के लोगों ने यूपी महोत्सव के साथ भी मनाया। नया साल और संडे होने की वजह से महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शक पंहुचे और जमकर खरीदारी के साथ ही मस्ती भी की।

बच्चों ने जहां झूलों और खानपान के साथ दिन बिताया तो वहीं महिलाओं ने फर्नीचर, कश्मीर की पश्मीना शॉल, सफेद मार्बल के शोपीस एवं गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी की। महोत्सव के नवें दिन सबसे ज्यादा भीड़ जुटी।

निशातगंज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे महोत्सव में दर्शकों का सुबह 10 बजे से ही उमड़ने लगा था, जिस वजह से जाम की समस्या भी हुई।

यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव में आए दर्शकों के मनोरंजन के लिए कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन भी किया गया।

इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।

कवि अनिल अनाड़ी ने ‘आया है नया साल बधाई हो नोटबन्दी का भूचाल बधाई हो’, मनमोहन बाराकोटी ‘नहीं करो बर्बाद मित्र तुम खुद की नई जवानी’, अजरुन सागर ने ‘मोदी जी किया धमाल बड़े बड़े हो गए हलाल’, कुंवर कुशमेश ने ‘आ गई फिर घूम फिर कर याद पहली जनवरी’ जैसी कविताओं ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

इसके साथ ही संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में उन्नति मेहरा, अनुष्का अरोड़ा, कर्णिका पाण्डे, आयुषी तिवारी और अपर्णा श्रीवास्तव ने नींबुड़ा नींबुड़ा गीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

LIVE TV