यूपी के मुख्यमंत्री ने , रक्षाबंधन पर बहनों को दिया खास तोहफा, सिटी बसों में होगा मुफ्त सफर…

उत्तर प्रदेश की सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को एक लाभदयक तोहफा दिया है। वहीं रक्षाबंधन के दिन महानगर सेवा की बस यात्रा बहनों के लिए रहेगी। बतादें की परिवहन मुख्यालय से निर्देश आने के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश अभी नहीं आया है।

 

 

खबरों के मुताबिक आगरा में महानगर बसों में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सभी रूटों पर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए बसों की टिकट मशीन में बदलाव किया जाएगा, इनको शून्य के टिकट दिए जाएंगे।

5 मिनट 25 ख़बरें : जम्मू श्रीनगर में इंटरनेट सेवा बंद…

वहीं आगरा में ये बसें एमजी रोड, आगरा कैंट से प्रतापपुरा, दयालबाग के अलावा आगरा से शमसाबाद, फतेहपुरसीकरी, किरावली, एत्मादपुर, फतेहाबाद, मथुरा तक संचालित की जा रही हैं। महानगर बस सेवा के एमडी आरबीएल शर्मा ने बताया कि नगरीय सेवा की आगरा व मथुरा में संचालित 200 से अधिक बसों में यह सुविधा मिलेगी।

दरअसल परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि अभी मुख्यालय से रोडवेज बसों के लिए निशुल्क यात्रा का आदेश नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के लिए भी आदेश प्राप्त हो जाएगा। पिछले दो साल से रोडवेज बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी।

 

 

LIVE TV