यूपी के बुलंदशहर में सेटेलाइट की मदद से पकड़े गए पराली जलाने वाले किसान

Report-कपिल सिंह/बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर में पराली के धुंए से देश की राजधानी दिल्ली को गैस चेम्बर में तब्दील कर देने वाले किसानों को सेटेलाइट से चिन्हित कर लिया गया है।

अगर बात बुलंदशहर की, कि जाए तो यहां सेटेलाइट की मदद से चार किसानों को चिन्हित किया गया है, जो पराली जलाकर पर्यावरण को  नास्तेनाबूद कर रहे थे।

पराली जलाने वाले किसान

केंद्र की सेटेलाइट रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। अफसर दावा कर रहे हैं कि पराली जलाने वाले किसानों के नामों पर दर्ज कृषि भूमि का पता लगाकर जुर्माना ठोकने की।प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।

ताकि पराली के बढ़ते प्रदूषण पर नकेल कसी जा सके। बता दें कि वेस्ट यूपी, हरियाणा और पंजाब के किसान खेतों में फसलों के अवशेषों को जलाकर पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं।

अवैध वसूली से कोटेदारों का हंगामा, एसएमआई पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप

साथ ही देश की राजधानी दिल्ली को भी गैस चेम्बर में बदलकर आम शहरी को परेशानी में डालने से नहीं झिझक रहे हैं। प्रशासन की हीलाहवाली का ये आलम तब जब शासन ने ढाई हजार से 15 हज़ार तक जुर्माने की व्यवस्था की हुई है।

LIVE TV