यूपी के जाने-माने उद्योगपति यदुपति सिंहानिया ने सिंगापुर में ली आखिरी सांस

कानपुर शहर के जानेमाने उद्योगपति यदुपति सिंहानिया का गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीते सप्ताह उन्हें कानपुर से सिंगापुर ले जाया गया था।

कुछ वर्ष पहले इनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। यदुपति सिंहानिया जेके सीमेंट कंपनी के मालिक थे। जेके सीमेंट कंपनी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इन्होंने अथक मेहनत की।
वे वर्ष 2004 में कम्पनी के सीईओ बने थे। दो वर्ष पहले उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ के अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने देश के शीर्ष 100 सीईओ में 28 वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कंपनी के लिए 20 बिलियन डालर का लक्ष्य तय किया था जो 2023 में पूरा होना था।

LIVE TV