यूपी की 100 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, CM योगी को ओवैसी की खुली चुनैती

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिससे पहले ही राजनीतिक माहौल बनता जा रहा है। सभी पार्टियों ने 2022 में होने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली हैं। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने भी बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीते दिन यानी रविवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसे एक तरह से देखा जाए तो यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ओवैसी की खुली चुनौती है।

अपने एक बयान में ओवैसी ने कहा कि वे लोग ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पार्टियों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने विपक्षी दलों को चुनाव से पहले खुली चुनौती दी। अब देखना यह होगा कि ओवैसी कितनी सीटों पर कब्जा जमा पाएंगे?

LIVE TV