यूपी की नदियों के उफान के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी बढ़ा गंगा यमुना का जलस्तर

REPORT—SYYED RAZA/ PRAYAGRAJ

यूपी की नदियों के उफान के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी में पानी बढ़ने से संगम में रहने वाले अब अपने सामानों को ऊंचे स्थानों पर लेकर जाने लगे है।

आने वाले समय मे गंगा यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है। पहाड़ी इलाको में हुई बारिश का असर प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है। 2 दिन से गंगा यमुना दोनों नदियों में तेज़ी से जलस्तर बढ़ा है।

गंगा का जल स्तर

मल्लाह हो या फिर पंडा सभी सतर्क हो गए है। दोनों नदियों के किनारे बैठने वाले तीर्थ पुरोहित भी बढ़ते पानी की वजह से हटने को मजबूर हुए हैं। वे अपने छप्पर और टीन-टपरे लगातार हटाकर पीछे ले जाते हैं तो वहां भी नदियों का पानी पहुंच जाता है।

प्रयागराज तीन तरफ से नदियों से घिरा है। शहर के एक तरफ यमुना बहती है और दो तरफ गंगा की जलधारा है। इससे बाढ़ के वक्त तीनों तरफ से शहर घिर जाता है।

आखिर कब मिटेगी भूख, पेट भरने के लिए काम पर लगे मासूम

मध्य प्रदेश की तमाम नदियां यमुना में गिरती हैं। इसी वजह से यमुना भी उफना रही है। इन नदियों में केन, बेतवा और चंबल सबसे ज्यादा बहाव वाली नदियां हैं।

यमुना का बढ़ा हुआ पानी संगम में आकर गंगा से मिलता है, इसी वजह से गंगा में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लोग भी यहां खूब आ रहे हैं।

LIVE TV