
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को याद दिलाया कि वह भी महिला हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार और अपराध की गंभीरता को समझेंगी। उन्होंने राज्यपाल से कार्यवाही की अपेक्षा भी की है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार योगी सरकार पर कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हमलावर है। सोशल मीडिया पर उनकी लगातार चार टिप्पणियां योगी सरकार की कानून व्यवस्था में नाकामी का ऐलान कर रही है। बुधवार को उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित करते हुए लिखा है कि-“उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फार्म भरने जा रही थी उसकी बलात्कार करने से इस तरीके से हत्या हो गई यूपी में अब ऐसा रोज हो रहा है आशा है कि आप इसकी गंभीरता समझेंगे और संज्ञान में लेंगी।