यह जीव मरकर हो सकता है जिंदा, ऐसे लेता है पुनर्जन्म

नई दिल्‍ली। कहावत है कि एक बार मरने के बाद कोई भी दोबारा जीवित नहीं हो सकता। लेकिन मैक्सिको की झील में पाए जाने वाला मैक्सिकन एक्‍सोलॉटल नाम का एक जीव वैज्ञानिकों के लिए रहस्‍य बना हुआ है। इस जीव के बारे में कहा जाता है कि यह मरकर फिर पैदा हो सकता है। बता दें कि यह पानी और जमीन दोनों जगह पर आसानी से रहने में सक्षम है।

मैक्सिकन एक्‍सोलॉटल

छिपकली जैसा दिखने वाला यह जीव अपने अंगों के खत्‍म होने या कट जाने के बाद उन्‍हें दोबारा उगाने की अपनी असाधारण शक्ति के लिए जाना जाता है।

आतंकी पालने वालों को UNSC का कड़ा संदेश, पुलवामा हमले पर कही ये बात

वैज्ञानिकों द्वारा इस जीव पर किए रिसर्च में पता चला कि अगर इस जीव का कोई अंग अगर कट जाए या किसी कारणवश न रहे तो हफ्ते भर में ही यह हड्डी, नस और मांस के साथ उस अंग को फिर से उसी जगह पर उगाने में सक्षम होता है।

रिसर्च में जो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है वो यह कि एक्‍सोलॉटल अपनी रीढ़ की हड्डी में लगी चोट को भी ठीक करने में सक्षम होता है। यहां तक की अगर वो टूटी नहीं है तो ये सामान्‍य रूप से काम भी करता रहता है।

इतना ही नहीं यह जीव अपने शरीर पर घाव के निशान छोड़े बिना ही यह दूसरे ऊतकों जैसे रेटिना को भी ठीक कर लेता है। वैज्ञानिक लगभग 150 सालों से लैब में इस जीव को और प्रभावशाली बनाने में लगे हुए है और उसकी जैविक क्रियाओं का पता लगाने की कोशिश में लगे हुए है।

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, इस वजह से विलुप्त हुए थे धरती से डायनासोर!

वैज्ञानिकों की एक अंतर्राष्‍ट्रीय टीम ने इस जीव से जुड़ा एक और राज खोला है वो यह कि इस जीव का जीन-समूह (जीनोम) मनुष्‍यों से दस गुना ज्यादा है। इस जीव में 32 हजार मिलियन डीएनए की बेस जोडि़या हैं जो मनुष्‍यों के मुकाबले दस गुना ज्‍यादा हैं।

हालांकि वैज्ञानिक इस जीव की उन कोशिकाओं की पहचान कर चुके हैं जो अंगों के पुनर्जन्‍म की प्रक्रिया के लिए सहायक होते है। पुनर्जन्‍म की इस प्रक्रिया को समझने के लिए शोधकर्ताओं को इस एम्‍फीबियन जीव के जीनोम से जुड़ी जानकारियों की जरुरत है। लेकिन इस जीव के जीनोम की संख्‍या 32 हजार मिलियन जोड़ी होने की वजह से अभी तक यह मुमकिन नही हो सका है।

LIVE TV