यह एप्स चुरा रहे हैं फेसबुक यूजर्स का डाटा, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है मौजूद

एंड्रॉयड एक के साथ हमेशा सिक्योरिटी को लेकर खतरा बना रहता है। जब से थर्ड पार्टी लॉगिन की सुविधा मिली है तब से इसमें इजाफा देखा गया है। आमतौर पर हम लोग बिना कुछ भी सोचे समझे सोशल मीडिया अकाउंट से किसी एप में लॉगिन कर देते हैं। लेकिन कई ऐप से डाटा भी चोरी हो जाता है।

कई सिक्योरिटी एजेंसी इसका खुलासा कर चुकी है। आज हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फेसबुक ऐप यूजर्स का पासवर्ड और अकाउंट डिटेल चोरी कर रहे थे। Doctor Web नाम के एक मैलवेयर एनालिस्ट ने कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताया है जो फेसबुक का डेटा चोरी कर रहे थे।

PIP Photo

यह एक फोटो एडिटर एप है जिसे Lillians ने डेवलप किया है। इस एप को 5,000,000 से अधिक बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है।

Processing Photo

यह भी एक फोटो एडिटिंग एप है और इसे भी 5,000,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को hikumburahamilton ने डेवलप किया है।

Rubbish Cleaner

इस एप को यूटिलिटी कैटेगरी में लिस्ट किया गया है। यह एक मेमोरी क्लिनर एप है जिसे 1,000,000 बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है। इस एप को SNT.rbcl ने डेवलप किया है।

Horoscope Daily

यह राशिफल बताने वाला एप है जिसे 1,000,000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को HscopeDaily momo ने डेवलप किया है।

LIVE TV