यहाँ घर नहीं बल्कि पिजड़ों में रहते हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाते हैं सबके होश
आपने सुना होगा कि जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है। साथ ही जब आप चिड़ियाघर ( Zoo ) घूमने गए होंगे तो आपने ये नाजरा देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि इंसान पिंजरे के अंदर रह रहे हो।
लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग सच में पिंजरों में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है।
पिछले 500 साल बाद भी नहीं बढ़ा है इस जगह का किराया, आज भी पड़ते हैं केवल 70 रूपये
जिस देश में लोग पिंजरे में रहते हैं उस देश का नाम है हांगकांग ( Hong Kong )। यहां के लोग पिंजरे में रहते हैं। दरअसल, इन पिंजरों में वो लोग रहते हैं जो महंगे घर खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
ऐसे में इन लोगों के पास रहने के लिए एक ही विकल्प बचता है और वो है ये पिंजरे। लेकिन ये पिंजरे भी इन लोगों को आसानी से नहीं मिलते, इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है। इन पिंजरों को खंडहर बन चुके मकानों में रख दिया जाता है जिसके बाद यहां लोग रहते हैं।
गर्मियों में फायदेमंद है खरबूजे के बीज, जानें इसके फायदे
इन पिंजरों के अंदर एक-एक अपार्टमेंट में 100-100 लोग रहते हैं। साथ ही एक अपार्टमेंट ( apartment ) में महज 2 ही टॉयलेट ( Toilet ) होते हैं। ऐसे में लोगों को पैसे देने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग यहां सोने के लिए गद्दे नहीं बिछाते बल्कि बांस की चटाई का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों के लिए यहां दिन काटना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कोई और विकल्प न होने के चलते मजबूरी में यही रास्ता नजर आता है।