यशवंत के निशाने पर मोदी, कहा- कार बिकने का मतलब विकास नहीं

यशवंतनई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने फिर एक बार आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार विद्रोही तेवर दिखाए हैं। पहले अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर मोदी सरकार को घेरने वाले यशवंत सिन्हा ने अब पीएम मोदी को विकास के ‘सही मायने’ बताए हैं।

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि कार और मोटरसाइकल का अधिक बिकना विकास नहीं है।

विदर्भ के अकोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने किसानों के एनजीओ शेतकारी जगर मंच के एक कार्यक्रम में बोलते हुए ये बातें कहीं हैं।

यह भी पढ़ें : ‘देश में सत्ता हमारी है, अब हमले हुए तो घर में घुसकर आंख निकाल लेंगे’

दरअसल पीएम ने इस महीने ICSI के गोल्डन जुबली समारोह में आंकड़े दिखाकर यह बताने की कोशिश की थी कि अर्थव्यवस्था में सबकुछ सही चल रहा है।

इसी दौरान पीएम मोदी ने कार और ट्रैक्टर जैसी चीजों की बढ़ती बिक्री को भी अपने आंकड़े में शामिल किया था। इसी पर यशवंत सिन्हा ने कहा है कि कार और मोटरसाइकल का अधिक बिकना विकास नहीं है।

यह भी पढ़ें : लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, गुप्तांग पर नुकीली चीज से किया हमला

बीते काफी समय से विद्रोही तेवर दिखाते हुए मोदी सरकार की आलोचना करने वाले यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं नोटबंदी पर बोलना नहीं चाह रहा था क्योंकि ऐसी चीज पर कोई क्या कहे जो फेल हो चुकी है।

सिन्हा ने इस बार सीधे मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमारी सरकार के मुखिया ने अपने हालिया घंटे भर के भाषण में भारत की प्रगति दिखाने के लिए संख्या का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादा कारें और मोटरसाइकलें बेची गईं।’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या इसका मतलब देश प्रगति कर रहा है। बिक्री तो हुई लेकिन क्या कोई उत्पादन हुआ।’

LIVE TV